फतेहपुर । जिला समाज कल्याण अधिकारी फतेहपुर अवनीश कुमार यादव ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति महिला छात्रावास (डॉ0 भीमराव अंबेडकर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय कैम्पस) एवं राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास(बालिका) जी0जी0आई0सी0 कैम्पस आई0टी0आई0 रोड़ फतेहपुर में शैक्षिक सत्र 2022-23 में छात्र-छात्राओं का प्रवेश किया जाना है ।

दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत अनु0जाति/अनुसूचित जनजाति /सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसी छात्राएं जो समाज कल्याण विभाग अथवा कल्याण सेक्टर के अन्य विभागों द्वारा प्रदत्त छात्रवृत्ति योजना में छात्रवृत्ति प्राप्त करने की योग्यता रखते हो,प्रवेश हेतु योग्य है ।
अतः इच्छुक पात्र नवीन एवं पूर्व आवासित छात्रों को सूचित किया जाता है कि छात्रावास में रिक्त स्थानों पर प्रवेश हेतु आवेदन पत्र 19 जुलाई 2022 से 30 जुलाई 2022 तक पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक राजकीय अनुसूचित जाति महिला छात्रावास फतेहपुर में श्रीमती राधा देवी तथा तथा राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास(बालिका) फतेहपुर में श्रीमती राजकली चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से किसी भी कार्यदिवस में छात्रावास कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है ।
आवेदन पत्र को (प्राचार्य/प्रधानाचार्य/संस्था अध्यक्ष) से प्रमाणित करवाते हुए छात्रावास कार्यालय में 05 अगस्त 2022 तक जमा करें । उक्त तिथि के पश्चात कोई भी आवेदन स्वीकार नही किये जायेंगे । जनपदीय समिति के साक्षात्कार के उपरांत चयनित छात्राओ को छात्रावास में रहने की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाएगी ।
