फतेहपुर । थाना बकेवर पुलिस ने शांतिभंग में 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी बिंदकी अंजू वर्मा के न्यायालय में पेश किया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि थाना बकेवर पुलिस ने शांतिभंग के आरोपी 05 अभियुक्तों विजय कुमार कोरी पुत्र स्वर्गीय विनोद कुमार,रामनरेश पुत्र रमेश कुमार उम्र करीब 34 वर्ष,दिनेश कुमार पुत्र रमेश कुमार उम्र करीब 30 वर्ष निवासी गण ग्राम हिम्मतपुर मजरे बरगवां थाना बकेवर जनपद फतेहपुर, दिनेश कुमार पुत्र रामसनेही निवासी ग्राम मेघन पुर थाना बकेवर फतेहपुर उम्र करीब 25 वर्ष ,अभिषेक उर्फ लकी पुत्र रामनाथ निवासी रामपुर थाना बकेवर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 20 वर्ष को धारा151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर एसडीएम बिंदकी अंजू वर्मा के न्यायालय में पेश किया गया ।
