फतेहपुर । प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रार्थना पंचांग कार्यक्रम के उपरांत जल संरक्षण हेतु जागरूकता रैली निकाली ।
मालूम हो कि शासन द्वारा भूगर्भ जल संपदा के महत्व के प्रति जन जागरूकता सृजित करने के उद्देश्य से 16 जुलाई से 22 जुलाई 2022 तक भूजल सप्ताह वृहद स्तर पर मनाए जाने का निर्णय लिया गया है ।

आयोजन को प्रभावी ढंग से सफल बनाए जाने हेतु जन सहभागिता एवं जागरूकता सुनिश्चित की जानी है । इस वर्ष का मुख्य विचार बिंदु जन जन तक जल पहुंचाना है । जल संरक्षण अपनाना है रखा गया है ।
भूगर्भ जल संरक्षण हेतु बालक बालिकाओं के मध्य चित्र कला प्रतियोगिता भी कराई गई । जिसमें बच्चे बच्चियों ने उत्साहित होकर प्रतिभाग किया व अपनी अभिव्यक्ति को चित्रों के माध्यम से उकेरा ।
प्रधानाध्यापिका गीता यादव ने बताया कि वर्तमान व भविष्य के लिए जल संरक्षण बहुत ही जरूरी है और अगर इसके लिए बच्चों को जागरूक कर दिया जाए तो यह मुश्किल काफी हद तक आसान हो सकती है ।
सहायक अध्यापिका दीक्षा पटेल ने कहा कि जल ही जीवन है तो अगर जल बचाओगे तो जीवन अपने आप ही बचा रहेगा ।
सहायक अध्यापिका आराधना पटेल ने बच्चों के बीच स्लोगन प्रतियोगिता भी कराई इस अवसर पर एआरपी श्री ललित उमराव जी व न्याय पंचायत बिजौली के संकुल प्रभारी श्री सौरभ शुक्ला के अतिरिक्त प्रार्थना पंचांग की नोडल श्रीमती प्रीति अग्रवाल भी उपस्थित रहीं ।
