कानपुर । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी,महामंत्री श्री शिवबरन सिंह यादव,संरक्षक श्री भूपेश अवस्थी की गरिमामय उपस्थिति एवं कानपुर मंडल के अध्यक्ष श्री रजनीश श्रीवास्तव की अध्यक्षता तथा चुनाव अधिकारी श्री अविनाश चंद श्रीवास्तव सहायक चुनाव अधिकारी इंजीनियर राजपाल एवं इंजीनियर अमित शुक्ला की देखरेख में संपन्न चुनाव में अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री देवर्षि दुबे मंत्री श्री उदय राज सिंह तथा संप्रेक्षक श्री मेवा लाल कनौजिया निर्विरोध निर्वाचित हुए ।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री श्री शिवबरन सिंह यादव द्वारा उपरोक्त चारों पदाधिकारियों की सूची को अनुमोदित किया गया ।
