कानपुर । आज जिलाधिकारी श्री विशाख जी ने सरसौल ब्लाक की बृहद गौशाला के निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गौशालो को आर्थित रूप से मजबूत किया जाए । इसके लिए निकलने वाले गोबर से विभिन्न प्रोडेक्ट बनाने की कार्यवाही की जाए । इसके लिए स्वयं सहायता समूहों को गोशालों से जोड़ा जाए ।
उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गौशाला में चारे पानी की कोई कमी नहीं होनी चाहिए । इस पर यहां उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी ने बताया की 45 दिनों का चारा स्टॉक में है,चारे की कोई कमी नहीं है ।

गौशाला में उपस्थित केयर टेकर ने बताया कि सोलर सिस्टम लगा है किंतु किसी कारणवश कार्य नहीं कर रहा है जिसकी जानकारी नेडा विभाग के अधिकारी व संबंधित कम्पनी को सूचना दी गई है । परंतु उनके द्वारा अभी तक नहीं बनाया गया है । इस पर जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि तत्काल सोलर सिस्टम ठीक कराया जाए । इसके लिए संबंधित कम्पनी को तत्काल अवगत कराया जाए । यदि तत्काल ठीक नहीं होता है तो संबंधित कम्पनी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सूडा अधिकारी के खिलाफ भी लापरवाही बरतने के संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिए । उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि गौशाला के चारों तरफ बाउण्ड्री कराने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए । इस दौरान कानपुर जिला अधिकारी विशाख जी अय्यर,बीडीओ प्रवीना शुक्ला,पंचायत सचिव पुनीत मिश्रा ,तहसीलदार संजय सिंह ,सरसौल प्रधान राजकुमार मुकीम अर्जुन आदि लोग उपस्थित रहे ।
