फतेहपुर । आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश व जिला अधिकारी फतेहपुर श्रीमती अपूर्वा दुबे के आदेश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय फतेहपुर देवेंद्र पाल सिंह,खाद्य सुरक्षा अधिकारी सी एल यादव के नेतृत्व में आज सदर तहसील के विभिन्न परिसरों में फूड सेफ्टी आनह्वील द्वारा कुल 21 खाद्य पदार्थों के नमूने जांचे गए ।

जिसमें दो खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता जांच में मानक के अनुरूप नहीं पाई गई । खाद्य प्रतिष्ठान जहां पर नमूने एकत्र किए गए उनमें ओम साई होटल जीटी रोड खागा में पनीर, नीरज स्वीट थरियांव में पेड़ा बर्फी, रामस्वरूप थरियांव लड्डू-पेड़ा,राम स्वीट्स थरियांव पनीर बर्फी,गोपाल स्वीट्स असोथर पनीर बर्फी,मोती मिष्ठान भंडार असोत्र खोया पेड़ा छेना,न्यू गोपाल स्वीट्स में पनीर बर्फी,भैया लाल स्वीट्स थरियांव में पेड़ा बर्फी,बंगाली स्वीट थरियांव में पेड़ा बर्फी के नमूने लिए गए मोबाइल टेस्टिंग लैब द्वारा सैंपल लेने के कुछ ही मिनट बाद रिपोर्ट दी गई । जिसमें लिए गए नमूने मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण नहीं पाए गए ।
इस मौके पर सभी दुकानदारों को इसकी पुनरावृति फिर ना हो की हिदायत दी गई । खाद्य पदार्थों की टेस्टिंग वैन द्वारा खाद्य पदार्थों का विश्लेषण कार्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम बाबू वह महेंद्र कुमार यादव द्वारा किया गया ।
