फतेहपुर । व्यापार मंडल (कंछल गुट) द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल जी के दिशा निर्देश पर जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल के नेतृत्व में जिले के व्यापारियों द्वारा जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे के माध्यम से सात सूत्रीय ज्ञापन केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन जी को भेजा गया । जिसमे केंद्र सरकार द्वारा अभी हाल में ही आवश्यक वस्तुओं जैसे आटा मैदा बेसन दूध दही पेपर,पेंसिल,एलीडी लाइट सहित विभन्न वस्तुओं में की गई जी एस टी वृद्धि को लेकर कड़ा विरोध किया गया ।
व्यापारी नेताओं ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि खाने पीने की चीजों में जी एस टी वृद्धि की गई । इससे जहां आम लोगों को मंहगाई की मार झेलनी पड़ेगी वही छोटे वा गरीब तबके व्यापारियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ेगी उनका व्यापार चौपट हो जाएगा ।
ज्ञापन के माध्यम से व्यापार मंडल ने मांग की है कि व्यापारियों व आम लोगों का ख्याल रखते हुए इस जी एस टी वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए ।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने कहा कि आज हमारे व्यापार मंडल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के दिशा निर्देश पर जिले के व्यापारियों की ओर से उपरोक्त सात सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन को भेजा गया है ।
उन्होंने कहा कि हमारी उपरोक्त सभी मांगों को अगर जल्द पूरा किया जाए अन्यथा हमारा व्यापार मंडल सम्पूर्ण प्रदेश में गांव गांव,बाजार बाजार में इस कानून के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगा ।
उन्होंने भारत सरकार पर भरोसा जताते हुए कहा कि हमे आशा एवम विश्वास है कि प्रधानमंत्री वा वित्तमंत्री हमारी उपरोक्त सभी मांगों को जल्द ही मानते हुए व्यापारियों के हित में निर्णय अवश्य ही करेंगें ।
इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नारायण गुप्त,उपाध्यक्ष रवि अवस्थी,जिला महामंत्री रिजवान डियर,रामबाबू गुप्ता,खागा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल,महामंत्री अनिल साहू, संरक्षक कमलेश बाजपेई,युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुपम शुक्ल, मंत्री अनुराग शुक्ल,शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्त,महामंत्री दीपक साहू,संगठन मंत्री मिंटू सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौजूद रहें ।
