फतेहपुर । देवमई विकास खंड कार्यलय में आज भारत की 15वीं राष्ट्रपति चुने जाने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के चित्र का टीका कर व मिठाई बाट कर बधाई सभा का आयोजन किया गया ।
बधाई सभा की अध्यक्षता कर रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख जगदीश सिंह पटेल ने भारत की पहली आदिवासी महिला के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई देते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सभी सांसद और विधायकों को आभार व्यक्त किया और कहा कि आज भारत की राजनीति जाति व धर्म से ऊपर उठ चुकी है । ये देश के प्रधानमंत्री की दूर गामी सोच का नतीजा है । जिसका बेहतरीन उदहारण देश की नवनिर्वाचित महामहिम द्रोपदी मुर्मू है जो आदिवासी समाज से आती है ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख देवमई जगदीश पटेल,खंड विकास अधिकारी सुषमा देवी,एडीओ पंचायत ज्ञान सिंह,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष आशुतोष अग्निहोत्री,भाजपा नेता राजभान सिंह,रामसनेही रामकृष्ण कुशवाहा पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अयोध्या सिंह सहित उपस्थित अन्य लोगो ने भी चित्र का टीकाकरण कर सभा का सम्बोधन किया ।
