फतेहपुर । थाना औंग पुलिस व एसओजी टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 25000 का इनामिया शातिर डकैत के दाएं पैर में मुठभेड़ के दौरान गोली घायल हो गया । जिसके कब्जे से एक तमंचा,कारतूस,एक फायर शुदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद किया ।

पुलिस अधीक्षक फतेहपुर राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व उपपुलिस अधीक्षक परशुराम त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी व अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत बीती रात्रि लगभग 10:00 बजे थानाध्यक्ष बकेवर द्वारा चेकिंग की जा रही थी । तभी पल्सर बाइक से उमर उर्फ लंबू पुत्र अल्ला रक्खू निवासी कस्बा व थाना जहानाबाद,नाजिम पुत्र सईद निवासी महोलिया थाना सांढ़ जनपद कानपुर आउटर दोनों औंग की तरफ से जा रहे थे । पुलिस बल द्वारा रोकने पर पुलिस पार्टी पर फायर करके औंग की तरफ भागा । जिसकी सूचना वायरलेस सेट से दी गयी ।
सूचना पर एसओजी टीम व औंग पुलिस द्वारा संग्राम सिंह की अमरूद की बगिया के उन्हे पास घेर लिया गया । रोकने पर उमर ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करना शुरु कर दिया । जवाबी कार्यवाही के दौरान पुलिस मुठभेड़ में उमर के पैर में गोली लगी । जिसे प्राथमिक उपचार हेतु पीएचसी भेजा गया । अंधेरे का फायदा उठाकर भागने वाले नाजिम की पुलिस तलाश कर रही है । उमर के विरुद्ध गंभीर अपराधों में पूर्व से ही 08 मुकदमे पंजीकृत हैं । गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अपराधी बताया जाता है । पुलिस आवश्यक नियमानुसार विधिक कार्यवाही किया है ।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि 25,000 का इनामिया बदमाश और उसके साथी से पुलिस व एसओजी टीम के बीच रात में मुठभेड़ हुई । मुठभेड़ दौरान उमर के पैर में गोली लगी और उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है । घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जिस पर पहले से 8 मुकदमें दर्ज है गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी ।
