कानपुर । बिल्हौर थाना क्षेत्र में हुई दुःखद बस दुर्घटना पर जिलाधिकारी श्री विशाख जी एवं कानपुर आऊटर श्री तेज स्वरूप सिंह ने तत्काल हैलट अस्पताल पहुच कर घायलों का हाल जाना व परिजनों से बात की । उन्होंने सभी घायलों के समुचित इलाज के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक हैलट व उपस्थित डॉक्टर को निर्देशित किया ।
