फतेहपुर । जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी फतेहपुर श्री प्रशान्त साहू ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित अल्पसंख्यक वर्ग के (मुस्लिम, सिक्ख,बौद्ध,जैन एवं पारसी) अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को नेशनल स्कॉलरशिप (भारत सरकार छात्रवृत्ति) योजनान्तर्गत जनपद में समस्त परिषदीय निजी विद्यालय/प्राइमरी विद्यालय / उच्च प्राइमरी विद्यालय/माध्यमिक विद्यालय/उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मदरसा तथा समस्त तकनीकी एवं अन्य शिक्षण संस्थानों को सूचित किया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में संचालित प्री-मैट्रिक (कक्षा 1 से 10),पोस्ट-मैट्रिक, (11 से डिग्री),मेरिट-कम-मीन्स (प्रोफेशनल एवं टेक्निकल कोर्स) योजनान्तर्गत भारत सरकार सरकार की वेबसाइट
http//scholarships.gov.in(National Scholarship Portal) पर दी गयी व्यवस्था के तहत निम्न समय सारणी के अनुसार समयान्तर्गत अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र छात्राए छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।
प्री- मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना : –
◆ एन०एस०पी० पोर्टल 20 जलाई को खुल चुका है ।
◆ आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2022 ।
◆ विद्यालय स्तर से अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2022 ।
◆ जिला स्तर से अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 ।
पोस्ट-मैट्रिक/उच्च कोर्स/मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजना ।
◆ एन०एस०पी० पोर्टल 20 जुलाई 2022 से खुल चुका है ।
◆ आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 ।
◆ विद्यालय स्तर से अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर 2022 ।
◆ जिला स्तर से अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2022 ।
उक्त समय सारणी को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय/शिक्षण संस्थाओं/मदरसों को सूचित किया जाता है कि नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर छात्र छात्राओं के आवेदन किये जा सकते है ।
नोट- जिन विद्यालय/शिक्षण संस्थाओं के नोडल अधिकारी द्वारा आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया गया है वे विद्यालय/शिक्षण संस्था नोडल अधिकारी का आधार प्रमाणीकरण करा लें आधार प्रमाणीकरण के बिना छात्र/छात्राओं के आवेदन नहीं हो सकते है ।
