फतेहपुर । सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) फतेहपुर श्रीमती पुष्पांजलि मित्रा गौतम ने बताया कि परिवहन विभाग के आदेश के क्रम में 01 अप्रैल 2020 को अथवा उसके पूर्व पंजीकृत परिवहन यानों पर शास्ति में छूट प्रदान की गयी है । छूट प्रदान की अन्तिम तिथि 26जुलाई 2022 है । जिसकी समाप्ति में मात्र 05 दिन ही शेष रह गया है । अतः उपरोक्त के दृष्टिगत 24 जुलाई 2022 (रविवार) को कार्यालय खुला रहेगा । संबंधित समस्त कार्मिकों को निर्देशित किया जाता है कि 24 जुलाई 2022 को समय से कार्यालय में उपस्थित रहकर उक्त योजना हेतु कार्यालय में आये आवेदकों के आवेदनों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें ।
