कानपुर । जिलाधिकारी श्री विशाख जी की अध्यक्षता में आज चकेरी स्थित एयरपोर्ट के संचालन में कतिपय ऑपरेशनल समस्याओं के संबंध में भारतीय एयरफोर्स,भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण एवं इंडिगो/स्पाइस जेट के अधिकारियों के साथ बैठक की गयी ।

बैठक में श्री मोहित चतुर्वेदी,सी.ओ.ओ.,एयरफोर्स,कानपुर, विंग कमाण्डर श्री सुभाष चन्द्रा,सीनियर एयर ट्रैफिक कन्ट्रोलर, श्री विजय बहादुर, प्रभारी निदेशक, एयरपोर्ट, कानपुर एवं इंडिगो/स्पाइस जेट के टर्मिनल मैनेजर उपस्थित रहे ।
बैठक में भारतीय एयरफोर्स एवं इंडिगो/स्पाइस जेट के साथ पूर्व में हुई सहमति (एम0ओ0यू0) जिसके आधार पर हवाई जहाजो का कामर्शियल संचालन प्रारम्भ किया गया था के संबंध में कतिपय बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया ।
मुख्य रूप में निजी ऑपरेटरों के द्वारा एम0ओ0यू0 के प्राविधानो के तहत पुशबैक मैकेनिज्म स्थापित किये जाने के संबंध में एम0ओ0यू0 के प्राविधानों के तहत भारतीय एयरफोर्स के अधिकारियों द्वारा उसे शीघ्र स्थापित किये जाने हेतु जोर दिया गया । इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा इंडिगो /स्पाइस जेट के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर इस बिन्दु का शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराया जाए ।
