कानपुर । नेवली पावर प्लांट में नौकरी के दौरान लाखों की ठगी करने वाले कर्मचारी को थाना सजेती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था ।
वांछित अभियुक्त की पहचान राकेश रोशन झा पुत्र रमाकान्त झा निवासी सहरसा वार्ड सं0 2 थाना सहरसा जिला सहरसा बिहार उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई ।
शुक्रवार को मिली सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सजेती पुलिस ने मांती न्यायालय कानपुर देहात के गेट के सामने सड़क से उसे गिरफ्तार किया । अभियुक्त राकेश रोशन झा वर्ष 2020 से वांछित चल रहा था । राकेश द्वारा वर्ष 2019,2020 में नेवली पवार प्लांट में नियुक्ति के दौरान फर्जी तरीके से धोखाधड़ी करके 70 लाख रुपये का गबन कर दिया था । एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने थाना सजेती पुलिस को अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी के लिये निर्देश दिए थे । अभियुक्त राकेश रोशन झा दिल्ली,नोयडा, मुजफ्फरपुर व सहरसा में पता बदल-बदल कर निवास कर रहा था । अभियुक्त के खिलाफ पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह यादव, उ0नि0 राममूरत पटेल, हे0का0 राजमणि शामिल रहे ।
