कानपुर । सरसौल विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय फत्तेपुरवा में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम हर घर तिरंगा के तहत जोकि 11 अगस्त से 17 अगस्त तक चलाए जाना है ।
जिसकी जानकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को दी गई साथ ही अभिभावकों को संचारी रोग के विषय में भी बताया गया और संचारी रोग से किस तरह बचाया जाए इसके बारे में भी जानकारी दी गई ।

वहीं विद्यालय में चल रहे चहक कार्यक्रम एवं स्कूल रेडिनेस की नोडल शिक्षिका ने भी विद्यालय में उपस्थित माताओं से पुन अनुरोध किया कि वो बच्चों के संपर्क में रहते हुए विद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करती रहें और समय निकालकर विद्यालय आकर अपने बच्चों की प्रगति के बारे में विद्यालय आकर शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से परामर्श भी करें ।
इस कार्यक्रम में प्रधाना अध्यापिका केशपति यादव अर्चना वर्मा शिल्पी पांडे सनोवर इस्लाम अनु कुमारी आदि लोग उपस्थित रहे
