कानपुर । जिलाधिकारी श्री विशाख जी एवं एसपी आऊटर श्री तेज स्वरूप सिंह ने आज शिवराजपुर के खरेश्वर मंदिर व खरेश्वर घाट का निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सावन के सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करते हुए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं किए जाने के निर्देश दिए ।
उन्होंने घाट के निरीक्षण के दौरान कहा कि घाट पर अभियान चलाकर सफाई कराई जाए तथा घाट पर पूजा कराने वाले यह सुनिश्चित कराएगी जो श्रद्धालु आ रहे हैं । वह गंदगी ना फैलाए ।

उन्होंने उप जिलाधिकारी बिल्हौर को निर्देशित करते हुए कहा कि गंगा घाट को आने वाले रास्ते तथा मंदिर को जाने वाले रास्ते पर वेंडिंग जोन बनाते हुए सड़क के किनारे अस्थाई दुकाने बनायी जाए ।
उन्होंने कहा कि आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा दी जाए घाट में जो भी व्यक्ति गंदगी फैलता है तो उसका चालान किया जाए घाटों पर सफाई रहे यह सुनिश्चित किया जाए ।
ततपश्चात जिलाधिकारी श्री विशाख जी एवं एसपी आऊटर श्री तेज स्वरूप सिंह ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत चौबेपुर स्थित एमएसएमई यूनिट द्वारा बनाए जा रहे झण्डे के कार्य को देखा ।
