फतेहपुर । जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय द्वारा आज तहसील खागा में दिव्यांगजन शिविर/कैम्प आयोजित किया गया । जिसमें 18 दिव्यांगजनों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमे 15 दिव्यांगजनो के दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किये गए ।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा आयोजित किये गए शिविरों/कैम्पो में जो दिव्यांगजन पंजीकृत नही हो पाए है । वह दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय विकास भवन कमरा नं0 23 में वांछित आवश्यक अभिलेख के साथ उपस्थित होकर कृतिम अंग/सहायक उपकरण योजनांतर्गत आवेदन कर सकते है ।
