फतेहपुर । विकासखंड स्तरीय खरीफ गोष्ठी एवं कृषि मेला का आयोजन देवमई विकास खंड सभागार में किया गया । कृषि गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक डॉ शिवमंगल सिंह ने किसानों को जैविक खेती और बहुउद्देश्यीय खेती के लिए किसानों को प्रोसाहित किया । उन्होंने रासायनिक खादों का प्रयोग कम से कम करने की सलाह दी । गोवर की खाद के उपयोग व बनाने की विधियां भी उन्होंने बताया ।

साथ में किसानों को बताया कि वे अपने खेतो के किनारे-किनारे नीम के पेड़ अधिक से अधिक तैयार करे । जिससे कीटनाशक दवाओं का प्रयोग कम करना पड़ेगा । मछ्ली पालन व गन्ने की फसल शुरुआती दौर में गन्ने के साथ दोहरी फसलें कैसे ली जा सकती है विषय में पूर्ण जानकारी दीब।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मौसम वैज्ञानिक अनिरुद्ध दुबे ने मौसम के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी ।
कृषि गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञ रमाकांत त्रिपाठी ने जैविक उर्वरकों को कैसे प्रयोग करें की जानकारी दिया ।

इस मौके पर किसानों को उड़द व अरहर के मुफ़्त बीज किट का भी वितरण किया गया ।
इस मौके पर उपअधिशाषी अभियंता रंजीत चौरसिया,उद्यान विभाग के शब्बीर हुसैन,बृजेश,प्रदीप सिंह, राजकीय बीज भंडारों के प्रभारी सुरेंद्र कुमार,अमरजीत सहित ब्लॉक व कृषि विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे ।
