फतेहपुर । जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में नीति आयोग भारत सरकार द्वारा निर्धारित क्षेत्रों यथा-स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा,कृषि एवं जल संरक्षण,आधारभूत अवसंरचना,संस्थागत वित्त एवं कौशल विकास,पशुपालन,मुद्रा लोन आदि की विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई । उन्होंने कहा कि जिन विभागों का ग्रोथ प्रतिशत कम है उसे बढ़ाया जाए । विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्य विकास अधिकारी के साथ बैठक कर ले और जिन बिंदुओ पर प्रगति कम है बढ़ाये ।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश,जिला कृषि अधिकारी श्री बृजेश सिंह,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री जोगेन्द्र सिंह यादव,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,सीएम एस डॉ0 रेखा रानी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संजय कुशवाहा,जिला सेवायोजन अधिकारी श्री उज्ज्वल कुमार सिंह सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे ।
