फतेहपुर । सचिव (पूर्णकालिक),जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर श्रीमती रोमा गुप्ता ने बताया कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर श्री संतोष राय के निर्देशानुसार,
अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्री मो0 अहमद खाॅन की अध्यक्षता में आज आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त 2022 के सफल आयोजन हेतु समस्त बैक अधिकारियों के साथ प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी ।

उक्त बैठक में श्रीमती रोमा गुप्ता सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ,श्री मयंक पटेल यूको बैंक,मो0 शावेज केनरा बैंक,श्री मनोज मिश्रा इण्डियन बैंक, श्री लोकेस कुमार बैंक आॅफ बडौदा,श्री मुकुन्द सिन्हा भारतीय स्टेट बैंक,श्री राकेश कुमार गुप्ता बैंक आफ बडौदा ग्रामीण बैंक,श्री गौरव त्रिपाठी लीड बैक बैक आफ बडौदा, श्री मनोज दुबे पंजाब नेशनल बैंक,श्री दीपक कुमार बैंक आफ इण्डिया,श्री जितेन्द्र यादव यूनियन आफ इण्डिया उपस्थित रहे ।
उक्त बैठक में उपस्थित बैंक अधिकारियों को निर्दिशित किया गया कि अधिकाधिक वादों को चिन्हित करे एवं लीड बैंक मैनेजर को अधिक से अधिक वादों को चिन्हित करें । श्रीमान नोडल अधिकारी द्वारा सभी बैंक अधिकारियों को चिन्हित वादों से सम्बन्धित थानेवार नोटिसों को जिला विधिक के कार्यालय में ससमय प्रेषित किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया जिससे समय से नोटिसों का तामीला हो सके एवं अधिक से अधिक वादों को निस्तारित किया जा सके व राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके ।
समस्त बैंक अधिकारियों को माननीय नोडल अधिकारी द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13.08.2022 को अधिक से अधिक वादो को निस्तारित कराये जाने के लिए टारगेट भी दिये गये ।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा सचिव पूर्ण कालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर को भी निर्देशित किया गया कि बैंकों द्वारा प्रेषित नोटिसों को कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्राप्त कराकर बैंक नोटिसों के तामिला हेतु पैरोकारों के माध्यम से नोटिसो को ससमय प्रेषित करवाये,जिससे जनपद फतेहपुर का नाम अगे्रणी श्रेणी में रहे ।
