फतेहपुर । जिला सेवायोजन कार्यालय में कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा 26 जुलाई 2022 को श्रीमती सुंदरमती बालिका इंटर कॉलेज राधा नगर फतेहपुर में कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

जिसमें जिला सेवायोजन अधिकारी,सहायक काटोग्राफ श्री सचेन्द्र कुमार एवं श्री शशांक पाण्डेय,प्रभारी कैरियर काउंसलिंग जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा विद्यालय के 53 छात्रों को इंटरमीडिएट के बाद अवसर स्वतः रोजगार,जीवन में अनुशासन का महत्व,समय के प्रबंधन,एक दिवसीय परीक्षाओं की तैयारी,सिविल सेवा प्रान्तीय सिविल सेवा,अध्यापन व्यवसाय एवं भारत सरकार,राज्य सरकार की स्वतः रोजगार से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी के साथ ही प्राशिक्षार्थियो को कैरियर संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया श्री शशांक पांडे द्वारा विभाग के पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in एवं www.sewamitra.up.gov.in की उपयोगिता के के बारे में भी बताया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य श्री राम गोपाल गुप्ता द्वारा की गयी ।
उन्होंने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय,फतेहपुर द्वारा कार्यालय परिसर में 27 जुलाई 2022 को प्रातः 11 बजे से रोजगार मेंले का आयोजन किया जाना है । इच्छुक अभ्यर्थी समय से प्रतिभाग करे ।
