फतेहपुर । प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर ने बताया कि निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशानुसार नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर में 30 जुलाई 2022 को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया है । शिक्षुता प्रशिक्षण प्रदान कराया जाना है विभाग की शीर्ष प्राथमिकताओ में से एक है । जिस के क्रम में अधिष्ठान डेन डिजिटल फतेहपुर ने अवगत कराया है कि विद्युत,इलेक्ट्रॉनिक्स,वायरमैन तथा राज मिल्क प्रोडक्ट बिंदकी फतेहपुर व्यवसाय आर0ए0सी0,विद्युत,फिटर के प्रशिक्षार्थियों को योजित करेगा तथा जिला उद्योग जनपद फतेहपुर में अवगत कराया कि जनपद फतेहपुर की अन्य उद्योग अधिष्ठान भी मेले में बात करेंगे । आई0टी0आई0 उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थी मेले में प्रतिभाग कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं ।
