फतेहपुर । घरेलू कलह के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या का प्रयास किया।बकेवर थाना क्षेत्र के गांव भेलगाव निवासी राजू 36 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश रैदास ने घरेलू कलह के चलते छत में चढ़कर कमरे की कुंडी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया । पत्नी सोनी को जैसे ही इसकी जानकारी हुई तो उसने शोर मचाया । जिससे आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए । लोगों ने कुंडी तोड़कर उसे फांसी के फंदे से निकाला । अचेतावस्था में होने के कारण एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद ले जाया गया । जहाँ से गम्भीर हालत में उसे कानपुर निजी अस्पताल में परिजन ले गए । जहां उसका इलाज चल रहा है ।
बकेवर थानाध्यक्ष गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नही है ।
