फतेहपुर । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर प्रधानाचार्य प्रभारी श्री अशोक कुमार ने बताया कि प्रदेश के राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में माह अगस्त-2022 से प्रारम्भ प्रशिक्षण सत्र हेतु कोविड-19 महामारी तथा कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन्स का पालन करते हुए अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट http://www.scvtup.in को खोलना होगा, तथा उस पर बने हुए लिंक “Online Submission of Application for Admission for Session 2022-23 “for Government / Private ITI” पर क्लिक कर पहले अपना फार्म भरना होगा ।
अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन से पूर्व OTP से मोबाइल नम्बर पर सत्यापन कराना होगा । फार्म भरने के पश्चात उसे “Preview” वाले पृष्ठ पर अंकित “Proceed for payment” के लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन भुगतान करना होगा । ऑनलाइन भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/ इन्टरनेट बैंकिंग/यू०पी०आई० के माध्यम से किया जा सकता है । जिस हेतु यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया व स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के पेमेन्ट गेटवे की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
आवेदन शुल्क का भुगतान होने पर अभ्यर्थी अपने फार्म का प्रिन्ट आउट ले सकेगा । ऑनलाइन आवेदन में सहायता हेतु विवरणी ई-फार्म में वेबसाइट www.scvtup.in पर उपलब्ध है । अभ्यर्थी विवरणी को पूर्ण रूप से या आवश्यकता के अनुसार विवरणी का कोई भी भाग प्रिन्ट कर सकते हैं अथवा डाउनलोड कर सकते हैं । ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 31 जुलाई 2022 की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी ।
अभ्यर्थियों के प्रवेश हेतु पंजीकरण शुल्क सामान्य/पिछड़ा वर्ग हेतु शुल्क रु० 250/- ( रू0 दो सौ पचास मात्र)अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति हेतु शुल्क रु0 150 /- (रु० एक सौ पचास मात्र) विशेष- समस्त आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को निर्देशित किया जाता है कि वह प्रवेश फार्म भरते समय स्वय का मोबाइल नम्बर एवं स्वंय की ई-मेल आई०डी० से ही आवेदन करें । जिससे भविष्य में उनको कठिनाईयों का सामना न करना पड़े ।
