कानपुर । सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के तत्वावधान पर जनपद के विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एंव पारिवारिक पेंशनर्स की एक बैठक आज एसोसिएशन के संयोजक बी एल गुलाबिया की अध्यक्षता में हुई ।
बैठक में सरकार व्दारा 3 प्रतिशत मंहगाई भत्ता बढ़ाने जाने एंव उनके एरियर का इसी माह भुगतान किये जाने के लिए उ०प्र० सरकार के मुख्यमंत्री माननीय योगी जी को बधाई दिया तथा बैठक में चर्चा किया गया कि 65,70,75 वर्ष पर अन्य प्रदेशों में पेंशनरों को 5,10,15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी पेंशन की बढ़ोत्तरी किया जाता है । लेकिन उ०प्र० मे पेंशनर्स सेवानिवृत्त के दौरान निर्धारित पेंशन ही प्राप्त कर रहे हैं ।जिससे उनकी पेंशन नहीं बढ़ने के कारण पेंशनरों में आक्रोष व्याप्त है ।
बैठक में महिला नेता सरोज शर्मा ने बताया कि करोना काल में सरकार व्दारा 18 माह का मंहगाई भत्ता को स्थगित किया गया । थाजो आज तक पुनः जारी नहीं किया गया है जिससे पेंशनरों कीइस भीषण मंहगाई में अपना एंव अपने परिवार काभरण पोषण नहीं हो पा रहा है ।
बैठक में निर्णय के उपरांत उ०प्र० सरकार के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांग किया गया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन बढोत्तरी के साथ 18 माह का मंहगाई भत्ते के एरियर दिया जाय ।
बैठक में बी एल गुलाबिया ,राम औतार सचान,आर पी श्रीवास्तव,एडवोकेट,सुरेश कुमार अग्रवाल,हीरालाल शर्मा,तारा चन्द्र,सरोज शर्मा,विमला मिश्रा,विनोद कुमार शुक्ल,शिव शंकर सचान,आर पी वर्मा राकेश दिक्षित,राम हरख,वंशी कठेरिया आदि सैकड़ों पेंशनर्स थे ।
