फतेहपुर । टी एल एम निर्माण हेतु जनपद स्तरीय संदर्भदाता के अभिमुखीकरण की तीन दिवसीय कार्यशाला में जनपद फतेहपुर के नवाचारिक शिक्षक एवं एकेडमिक रिसोर्सपरसन डॉ0 सुनील कुमार तिवारी चयन हुआ है ।
राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज में प्रशिक्षण प्राप्त कर जनपद स्तर में शिक्षकों में टी एल एम निर्माण कर विषय कों पढ़ाने के बारे में प्रशिक्षित करेंगे । इसके पहले भी डॉ0 सुनील कुमार तिवारी गणित एवं विज्ञान विषय पर कई नवाचार करके शिक्षकों कों प्रशिक्षित करने पर पुरस्कृत हो चुके है । डॉ0 सुनील कुमार तिवारी के चयन पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने शुभकामनायें दी है ।
जिला समन्वयक प्रशिक्षण अशोक त्रिपाठी ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत बालवाटिका,कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों कों पढ़ाने के लिए टी एल एम निर्माण करके पढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है । शिक्षा के क्षेत्र में किये गये अभिनव प्रयास और बच्चो के शैक्षिक उन्नयन में डॉ0 सुनील कुमार तिवारी एकेडमिक रिसोर्स परसन का सराहनीय प्रयास है ।
