फतेहपुर । एक जरुरतमंद मरीज को सर्व फार ह्यूमैनिटी सदस्य ने एबी पाज़िटिव रक्त दान करके मानवीय संवेदना जताई । एमरजेंसी केस में मरीज आंचल पुत्री छोटेलाल निवासी देवीगंज जिला फतेहपुर है । मरीज आंचल जिले के निजी अस्पताल मानव कल्याण फतेहपुर में भर्ती है मरीज एनिमिक है । जिस कारण मरीज को रक्त की कमी हो गयी । डॉक्टर ने तुरंत एक यूनिट एबी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई मरीज के परिवार वाले रक्तदान में सक्षम थे लेकिन किसी का रक्त समूह मरीज से नही मिला जिसके चलते मरीज के तीमारदार मोहन काफी परेशान थे तभी मरीज के तीमारदार को सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम का नंबर प्राप्त हुआ उनका फोन टीम के पास आया टीम ने देर न करते हुए केस की जांच की उसके बाद केस की जानकारी निशांत शुक्ला को दी जो कि प्रयागराज में पुलिस रिजर्व लाइन्स में कार्यरत है और छुट्टी में जिला फतेहपुर आये है निशांत तुरंत रक्तदान के लिए तैयार हो गए और जिला अस्पताल रक्तकोष पहुच कर अपना चौथा रक्तदान किया ।
टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी द्वारा समय से जरूरतमंद को दी जा रही सेवाओ को देखते हुए मरीज के तीमारदार मोहन ने भी अपना रक्तदान किया । जिससे टीम आगे भी जरूरतमंद की मदद कर सके ।
टीम से गुरमीत सिंह व रक्तकोष से अशोक शुक्ला,बृजेश,राजू कैथ वास, दीपाली उपस्थित रहे ।
