फतेहपुर । जनपद फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम हरि का पुरवा मजरे पैगम्बरपुर के कोटेदार को घेरकर दबंगो ने गोली मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया । जिसे गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है । कोटेदार के बेटे की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद में दबंगों ने हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम हरि का पुरवा मजरे पैगम्बरपुर निवासी कोटेदार को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया । फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई । ग्रामीणों में भगदड़ व तनाव को देखते हुए हमलावर मौके से फरार हो गए ।
घायल कोटेदार को आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगांम ले जाया गया । जहां गम्भीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।जहां घायल की हालत नाज़ुक बनी हुई है । घटना की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है । कोटेदार के बेटे द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के नामजद छह अभियुक्तों की पुलिस तलाश में जुट गई है । थाना प्रभारी निरीक्षक हथगाम व क्षेत्राधिकारी ने मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से जानकारी ली ।
