फतेहपुर । जनपद फतेहपुर विद्युत वितरण खण्ड बिन्दकी के नवनियुक्त उप खंड अधिकारी चंद्र शेखर ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया ।
उप खंड अधिकारी पूर्व में मिर्जापुर में तैनात रहे हैं । जिनका बिन्दकी विद्युत वितरण उप खंड के लिए गत जून के अंत में बिंदकी से स्थानांतरित उप खंड अधिकारी के स्थान पर नई तैनाती दी गई थी ।
