फतेहपुर । नवागंतुक जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति जी ने जनपद-बलरामपुर से जिलाधिकारी के पद से स्थानांतरित होकर सीधे दिन शनिवार को फतेहपुर के कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया । आप वर्ष 2011 बैच की आईएएस अधिकारी है ।

आज दिन रविवार को कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति जी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों से परिचय लिया । उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनपद फतेहपुर नीति आयोग के तहत अकांक्षी जनपद है । अधिकारी/कर्मचारी अपने दायित्वों का सही से निर्वहन करते हुए टीम भावना के साथ कार्य करे और शासन की चल रही लोक कल्याणकारी योजनाओ को समाज के अंतिम पायदान के पात्र व्यक्ति तक पहुचाया जाए ।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश ने जिलाधिकारी को बुके भेंट किया । मौजूद अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति का स्वागत व अभिनन्दन किया ।
