फतेहपुर । चार दिन पूर्व गुमशुदा युवक का शव रामगंगा लोअर कैनाल में बहता हुआ मिला । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम पधारा योगेंद्र उर्फ योगी उम्र 24 वर्ष पुत्र राम शंकर वर्मा घर से नहर की ओर आया था और जब शाम तक वापस घर नहीं गया तो परिजनों ने थाना बकेवर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी आज 4 दिन बाद काफी खोजबीन के बाद रामगंगा लोअर कैनाल मे शाहजहांपुर के करीब नहर से शव बरामद हुआ बरामद की खबर पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । मालूम हो कि योगेंद्र अपने पिता की इकलौती संतान था । थाना प्रभारी निरीक्षण में बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी ।
