फतेहपुर । हर वर्ष की ही भांति इस वर्ष भी सावन के तीसरे सोमवार को हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने कांवर में गंगाजल भरने के लिए नौबस्ता घाट पहुंचे ,जहां से जल भरकर माझिलगांव स्थिति कुंडेश्वर धाम में पहुंचकर जलाभिषेक करेंगें !
उपजिलाधिकारी खागा ने कांवरियों से वार्ता कर उनका हाल चाल जाना ।
व्यवस्था को बारीकी से परखते हुए उनको खड़े होकर तुरंत सुधार भी करवाया !
घाट स्थिति दुकानदारों को भी दुकानों के आगे फैले हुए दोना पत्तल को लेकर लगाई फटकार,कहा स्वच्छता अभियान का विशेष रूप से रखें ख्याल ।
सुल्तानपुर घोष थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय सुबह से ही भारी फोर्स के साथ पूरी मुस्तैदी के साथ रहें मौजूद !
इस दौरान व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल व खागा अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल भी मौजूद रहें ।
