कानपुर । कोरोना काल के दौरान भारत सरकार द्वारा सीनियर सिटीजन को रेल भाड़ा में मिल रही छूट को समाप्त कर दिए जाने को अब हालात सामान्य होने पर जीनियस प्रेस एसोसिएशन ने भारत के प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री से मांग की है कि वे सीनियर सिटीजन को मिल रही सभी सुविधाएं तत्काल बहाल करें ।
जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश खरे प्रदेश प्रभारी डा० के० एम० त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता उपाध्यक्ष अनुपम कुमार शुक्ला प्रदेश महामंत्री कुलदीप सक्सेना प्रदेश सचिव सुरेश चौरसिया कीर्ति कुमार शुक्ला रवीन्द्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन मंत्री आशीष मिश्रा विधि सलाहकार पद्म चन्द्र गुप्ता मण्डल अध्यक्ष पी०एन०शर्मा किशन चन्द्र मेहरोत्रा रमेश कुमार शर्मा दिनेश कुमार अग्रवाल सदस्यगण राकेश दुबे प्रदीप नागर व जय प्रकाश तिवारी ने कहा कि सीनियर सिटीजन के पास आय का कोई साधन नहीं होता है । अगर वे पेंशन भोगी भी है तो आज की भीषण मंहगाई में घर खर्च चलाना भी मुश्किल होता है तथा वृद्ध शरीर में आये दिन कोई न कोई बीमारी लगी रहती है ऐसी स्थिति में अगर सीनियर सिटीजन किसी तीर्थ स्थल पर जाना चाहे तो अधिक भाड़े के कारण वो नहीं जा पाता है । पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णवी से अनुरोध किया है कि वह सीनियर सिटीजन की परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में मिल रही सभी सुविधाएं तत्काल बहाल करें ।
