फतेहपुर । किशुनपुर थाना पुलिस ने 25 हजार के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार में सफलता हासिल किया है ।
थाना प्रभारी निरीक्षक किशुनपुर के अनुसार पूर्व में किशुनपुर कस्बे के व्यापारी के साथ लूट की घटना हुई थी जिसमें वांछित अभियुक्त राजकुमार उर्फ रजौली फरार था । जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था । आज मुखविर की सटीक जानकारी पर उसे पुलिस ने धर दबोचा । गिरफ्तार इनामिया अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया ।
