फतेहपुर । विकासखंड देवमई सभागार में प्रधान संघ अध्यक्ष के द्वारा प्रधानों की समस्या को लेकर एक बैठक की । बैठक में प्रधानों द्वारा 60 /40 मनरेगा के आधार पर कार्य की अनुमति खंड विकास अधिकारी द्वारा न देने पर नाराजगी जाहिर की गई ।
प्रधानों की बैठक में ग्राम प्रधान बिजौली सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लॉक में नए-नए तरीके से चंदा की उगाही की जाती है । कंशाही प्रधान लक्ष्मीकांत ने मनरेगा में 60/40 के आधार पर विकास खंड अधिकारी कार्य कराने की अनुमति नहीं देती हैं । पूर्व में मनरेगा के तहत पक्के कार्य वर्ष 2021- 22 जैसे सोख्ता,पिड,रेनवाटर हार्वेस्टिंग आदि महत्वपूर्ण कार्यों के भुगतान अभी तक नहीं किए गए । जबकि अन्य ब्लॉकों में भुगतान हो चुके हैं और मनरेगा कर्मचारियों द्वारा मनरेगा की फाइलों में तकनीकी सहायक के द्वारा विलंब करना समय से मस्टररोल जारी न करना कई ग्राम सभाओं में क्लस्टर के अनुसार आवंटित सचिवों व प्रधानों में सामन्जस्य से न होने के कारण खाता न खुल पाना व भुगतान में विलंब होना प्रधानों के गले की हड्डी बना हुआ है । समीप में ही रक्षाबंधन का त्यौहार होने के कारण मजदूरों का भुगतान नहीं हो पा रहा है । समस्याओं को लेकर प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी सुषमा देवी को ज्ञापन दिया ।
प्रधान संघ अध्यक्ष रघुवंश यादव,अनिल,भानू,अनुज,विवेक,जयराम, योगेंद्र,गोरेलाल,प्रकाश सिंह आदि ने कहा कि अगर सही तरीके से कार्य नहीं होगा तो सभी प्रधान ब्लॉक में धरना देकर विरोध जाहिर करेंगे ।
प्रधानों ने केंद्रीय मंत्री जनपद की सांसद साध्वी को समस्याओं के निराकरण कराने हेतु फोन पर बताया ।
