फतेहपुर । प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर में अमृत महोत्सव के अंतर्गत एक बच्ची को भारत माता का स्वरूप दिया गया ।

जिसकी ग्रामवासियों प्रबंध समिति के सदस्यों व अभिभावकों ने पूर्ण श्रद्धा व राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत होकर के आरती उतारी व उनके चरणों में पुष्प अर्पित किए सभी ने बच्चों के समक्ष आजादी के किस्से सुनाए पर यह भी बताया कि किस तरह कितने लोगों ने अपनी बलि देकर के देश को अंग्रेजों से आजाद कराया । फ़तेहपुर के अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह व जोधा सिंह अटैया के बलिदान की कहानी भी बच्चों के समक्ष प्रस्तुत की गयी । प्रधानाध्यापिका गीता यादव ने बावन इमली के महत्व पर चर्चा की साथ ही उपस्थित सदस्यों से हर घर तिरंगा पर भी चर्चा की । सभी उपस्थित सुधीजनों ने हर घर तिरंगा के सफल क्रियान्वयन हेतु संकल्प लिया ।
उपस्थित सदस्यों में सज्जन सिंह पटेल,रीतेश पटेल,श्रवण गुप्ता, विमला देवी,जीतेन्द्र पाण्डेय,स्नेहलता,मनीषा,विमला,केश्ना,फूल्वती व समस्त स्टाफ थे ।


भारत माता क़ा स्वरूप कक्षा-5 की ख्याति पटेल ने बखूबी निभाया ।
