फतेहपुर । सर्व फार ह्यूमैनिटी सदस्य ने एक छह महीने के बच्चे को एबी पाज़िटिव खून देकर उसकी जान बचाई । एमरजेंसी केस में अखिल पुत्र सूर्य प्रकाश निवासी ग्राम बेरा गढ़िवा पोस्ट बेरा गढ़िवा जिला फतेहपुर है बच्चा अखिल जिले के निजी अस्पताल जे के चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती है बच्चे को रक्त की कमी है जिस कारण बच्चे को डॉक्टर ने 100 एम एल एबी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई बच्चे के परिवार वाले रक्तदान करने हेतु सक्षम थे लेकिन किसी का रक्त समूह बच्चे से नही मिला जिसके चलते बच्चे के पिता सूर्य प्रकाश काफी परेशान थे तभी मरीज के तीमारदार बच्चे के पिता को सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम का नंबर प्राप्त हुआ उनका फोन टीम के पास आया टीम ने देर न करते हुए रात करीब 12:05 बजे केस की जांच की उसके बाद केस की जानकारी राघवेंद्र पांडेय जी जो कि टीम के सदस्य है उनसे साझा की राघवेंद्र पाण्डेय जी ने देर न करते हुए आशुतोष तिवारी जो कि नउवाबाग निवासी है उनको दी आशुतोष जी का रक्त समूह ए बी पॉजिटिव है और वो तुरंत रक्तदान के लिए तैयार हो गए और रात करीब 12:30 बजे श्याम नर्सिंग होम के रक्तकोष में पहुच कर अपना तीसरा रक्तदान किया ।
टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी द्वारा समय से जरूरतमंद को दी जा रही सेवाओ को देखते हुए मरीज के तीमारदार बच्चे के चाचा चंद्र प्रकाश ने भी अपना रक्तदान किया ।
जिससे टीम आगे भी जरूरतमंद की मदद कर सके । टीम से गुरमीत सिंह,राघवेंद्र पाण्डेय व रक्तकोष से प्रवीण प्रसून व मरीज के तीमारदार बच्चे के पिता सूर्य प्रकाश उपस्थित रहे ।
