फतेहपुर । 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा झंडा फहराने के उपलक्ष्य में उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश ने जिला कारागार के जेल अधीक्षक मोo अकरम के दिशा निर्देश में बन्दी महिलाओ व पुरुषों से राष्टीय ध्वज का निर्माण कराने हेतु सहमति प्रदान की गई है । जिसके अन्तर्गत उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश ने जेल अधीक्षक मोo अकरम को प्रथम चरण में 6 थान तिरंगे के कपड़े उपलब्ध कराये है । जिससे जिला कारागार में बन्दी महिलाओ पुरुषों द्वारा तिरंगे झंडे बनाये जायेगे 1 हजार राष्टीयध्वज का निर्माण कराके हर घर तिरंगा अभियान को गति प्रदान की जायेगी ।
जेल अधीक्षक मो. अकरम ने संदेश में कहा हर घर तिरंगा पर्व को धूमधाम से मनाने में बन्दियों के सहयोग से तिरंगे झंडे का निर्माण कराया जा रहा है । व्यापार मण्डल संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा समस्त पदाधिकारियों/व्यापारियों के सहयोग से 1 हजार झंडे का निर्माण कराके हर घर तिरंगा का वितरण किया जाएगा । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा उपाध्यक्ष श्रवण कुमार दीछित अशरफ अली शिवम कुमार की उपस्थित रही ।
