फतेहपुर । आर्थिक तंगी से एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया ।
थाना बकेवर के कस्बा बकेवर निवासी धर्मेंद्र मिश्रा ने फसल के खराब हो जाने व आर्थिक तंगी के चलते खेत की मेड़ में लगे सीसम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया ।
थाना बकेवर को मृतक के बड़े भाई सर्वेश कुमार मिश्र उर्फ कल्लू ने दी गई तहरीर में बताया है कि उसका भाई धर्मेंद्र मिश्रा जो ट्रक ड्राइवर था और पिछले चार महीने से काम न मिलने पर घर बैठा था बीती शाम घर से निकला था जब वापस नहीं आया तो उसने परिजनों के साथ खोजना शुरू किया जब खेत पहुंचा तो देखा कि धर्मेन्द्र फांसी के फंदे में लटका है । सर्वेश कुमार मिश्र के अनुसार पिछले चार महीने से धर्मेंद्र को ट्रक नहीं मिला और फसल भी खराब हो गई जिससे वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था जिससे मानसिक रूप से परेशान रहता था ।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।
