– लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ।

फतेहपुर । जिला विधिक सेवा प्रधिकरण फतेहपुर सचिव पूर्ण कालिक श्रीमती रोमा गुप्ता ने बताया कि श्री संतोष राय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर की अध्यक्षता में आज 13 अगस्त 2022 को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मीटिंग हाल में प्रातः 10ः00 बजे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त 2022 के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक वादो के निस्तारण के लिए सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट्स की प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी ।
उक्त बैठक में श्री मोहम्मद अहमद खान,नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पाक्सो एक्ट,श्रीमती अनुराधा शुक्ला अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट न.-01,सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,श्रीमती रोमा गुप्ता,श्री महेन्द्र सिंह पासवान सिविल जज सी0डि0/एफटीसी,श्री अनुपम कुशवाहा न्यायिक मजिस्ट्रेट फतेहपुर,श्रीमती अमीय भाषिनी अपर सिविल जज जू0 डि0, कोर्ट न.-03,श्री रजत कुमार यादव अपर सिविल जज जू0 डि0, कोर्ट न.-04,श्री अरुण यादव अपर सिविल जज जू0 डि0,कोर्ट न.-02,श्री मनोज कुमार भास्कर अपर सिविल जज जू0 डि0,कोर्ट न.-06, श्री अभिषेक कुमार अपर सिविल जज जू0 डि0,कोर्ट न.-05, सु.श्री. प्रीति यादव सिविल जज जू0 डि0/एफ.टी.सी./सी.ए.डब्लू,श्री विशाल शर्मा सिविल जज जू0 डि0,/एफ.टी.सी. श्रीमती नंदनी उपाध्याय अपर सिविल जज जू0 डि0,कोर्ट न.-07 एवं श्री शफाकत अली विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे ।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर द्वारा उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारियो को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त 2022 के लिये अधिक से अधिक शमनीय प्रकृति के आपराधिक वादो,एन. आई. एक्ट के वादो तथा ऐसे छोटे-छोटे मामले जिन्हे सुलह समझौता के आधार पर निस्तारित किया जा सकता है को अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित कर निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त सभी पीठासीन अधिकारियो जिन्हे आपराधिक वाद एवं सिविल वादो दोनो की सुनवायी का क्षेत्राधिकार प्राप्त है ।उन्हे भी निर्देशित किया गया कि आपराधिक वादो के साथ-साथ अधिक से अधिक संख्या में दीवानी वादो को भी चिन्हित करना सुनिश्चित करे द्वारा समस्त मजिस्ट्रेट्स को 138 एन.आई.एक्ट के ऐसे वादो जिनका मूल्य रुपये-50,000 अथवा उससे से कम है । उन्हे अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित कर पक्षकारो को नोटिस प्रेषित किये जाने के उपरान्त प्राथमिकता के आधार पर ज्यादा से ज्यादा मामलो को निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक,नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यालय से प्राप्त तामीला नोटिसों कि संख्या के संदर्भ में सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर कोे निर्देशित किया गया कि न्यायालय द्वारा प्रेषित सम्मन नोटिसो की संख्या एवं अपर पुलिस अधीक्षक,नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यालय से प्राप्त सम्मन नोटिसो कि संख्या में आ रहे अन्तर को माॅंनीटरिगं कर अधिक से अधिक तामीला हेतु पत्राचार किये जाने के सम्बंध में निर्देशित किया गया ।
सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट्स को उनके यहां विचाराधीन मामलों जिन्हे सुलह समझौता के आधार पर निस्तारित किया जा सकता है । उन्हें सुलह समझौता केन्द्र में संदर्भित किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया विशेषतया सिविल जज जू0डि0/एफ0टी0सी0/महिला अपराधो से सम्बन्धित न्यायालय के पीठासीन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह अधिक से अधिक वादो को चिन्हित कर सुलह समझौता के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित करे साथ ही मध्यस्थता केन्द्र में अधिक से अधिक वादो को संदर्भित करें ।
माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर एवं माननीय नोडल अधिकारी,राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त 2022 एवं विशेष लोक अदालत दिनांक 06 अगस्त 2022 के प्रचार प्रसार हेतु मोबाईल वैन को हरी झण्डी दिखा कर दिवानी न्यायालय परिसर फतेहपुर से रवाना किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में समस्त न्यायिक अधिकारीगण,अध्यक्ष,जिला बार एसोशिएशन व अधिवक्तागण,महर्षि विद्या मंदिर, फतेहपुर के एन.सी.सी. कैडेट्स के बच्चे तथा मीडियाकर्मी आदि उपस्थित रहें ।
इस मोबाईल वैन द्वारा जनपद फतेहपुर के तहसील सदर, रेलवे स्टेशन, बस स्टाप, सदर अस्पताल, व नगर पालिका परिषद फतेहपुर व खागा तहसील के नगर क्षेत्र में, गांव गांव एवं कस्बो में पराविधिक स्वयं सेवक के साथ आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत व विशेष लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया जायेगा।
सिंचाई विभाग फतेहपुर के सभागार कक्ष में राज्य महिला आयोग की सदस्या एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओ को त्वारित न्याय दिलाए जाने के उदेश्य से महिला जनसुनवाई कार्यक्रम एवं विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर द्वारा दौरान सुनवायी उपस्थित पीडिता के बच्चे के स्कूल में दाखिला कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। आयोजन में उपस्थित पीड़ित महिलाओं के प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई कर नियमानुसार अग्रेतर कार्यवाही हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारी को प्रेषित किया गया।
