लखनऊ । वेलसन मेडिसीटी हॉस्पिटल द्वारा “विश्व स्तनपान सप्ताह” के अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
आज इस कार्यक्रम में वेलसन मेडिसीटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर विवेक कुमार,डॉक्टर शालिनी अग्रवाल, एवं डॉक्टर नीरू मित्तल ने जन साधारण को स्तनपान के विषय में जानकारी दी ।
उन्होंने बताया कि स्तनपान करने से शिशु किसी भी प्रकार के रोगों दूर रहता है एवं उसे समस्त पौष्टिक तत्व माँ के दूध से प्राप्त होते हैं । शिशु की प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होती है । जो शिशु को रोगों से दूर रखती है । इस अवसर पर लगभग १०० से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया और इस विषय पर अपनी जानकारी बढ़ाई ।
आज इस अवसर पर वेलसन मेडिसीटी हॉस्पिटल के सी॰ई॰ ओ॰ आशुतोष सोती ने विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जन साधारण को जागरूक करने का कार्य करता रहेगा ।
