बिन्दकी/फतेहपुर । कंपोजिट विद्यालय मोहल्ला कटरा तहसील बिंदकी जनपद फतेहपुर में समाजसेवी बड़े भैया श्री मोना ओमर के विशेष सहयोग से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को निशुल्क कॉपी किताब पेन पेंसिल रबड़ कटर सहित अन्य शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया ।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा फतेहपुर श्री मधुराज विश्वकर्मा ने कहा की शिक्षा ही जीवन का आधार है शिक्षित व्यक्ति के द्वारा ही शिक्षित समाज का निर्माण होता है वही मोना ओमर के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में निराश्रितो के सहयोग और विद्यालयों के लिए गए गोद और हो रहे बदलावों की प्रशंसा करते हुए उनकी जमकर तारीफ की ।
आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापन करते हुए समाजसेवी मोना ओमर ने बताया कि किसी भी छात्र को कोई दिक्कत हो तो इनके लिए वह सदैव खड़े हैं । कार्यक्रम का संचालन अंशुल गुप्ता ने किया ।
इस मौके पर श्री अशोक गुप्ता,श्री अनूप अग्रवाल,श्री रितिक विश्वकर्मा,श्री शिवम् ओमर सहित पूरा विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा ।
