कानपुर । कानपुर नगर के नारायणपुर गांव में सीडीओ ने अमृत सरोवर तालाब व जूनियर विद्यालय का निरीक्षण किया । सीडीओ के औचक निरीक्षण से क्षेत्र में हड़कंप मच गया । आज गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार ने नारायणपुर गांव में बने अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया । उन्होंने अधिकारियों से कहाकि रुके हुए विकास कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाए । इसी दौरान सीडीओ ने नारायणपुर गांव में बने जूनियर विद्यालय का औचक निरीक्षक किया इस दौरान विद्यालय में समय से विलंब आए शिक्षको को जमकर फटकार लगाई ।

सीडीओ सुधीर कुमार ने आजादी के 75वां अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं से झंडों के बारे में जानकारी ली उन्होंने घर-घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया ।
सीडीओ ने बताया कि हर घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी विभिन्न विभागों को दी गई है । ग्राम प्रधान,सचिव,सफाईकर्मी,रोजगार सेवक,आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व लेखपाल व परिषदीय विद्यालय के शिक्षक भी लोगों को जागरूक करेंगे ।
इस दौरान सीडीओ सुधीर कुमार डीडीओ,बीडीओ,ग्राम प्रधान पति उमेश गुप्ता एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सहित समस्त रामायण मौजूद रहे ।
