– भारत माता की जयकारों से गुंजायमान रहा फतेहपुर नगर

फतेहपुर । आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय आवाहन पर हर घर तिरंगा अभियान को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से फतेहपुर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई । तिरंगा यात्रा का केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने तिरंगा फहराकर शुभारंभ किया । यात्रा की अगुवाई जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रुद्र मिश्रा ने की । यात्रा पार्टी कार्यालय से निकाली गई ।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि तिरंगा यात्रा तामेश्वर चौराहा डाक बंगले से सदर अस्पताल होते हुए पत्थर कांटा चौराहा पटेल नगर चौराहा से विद्यार्थी चौराहा होते हुए बुलेट चौराहा से पुनः पार्टी कार्यालय में समापन किया गया ।
कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य आम जनमानस में राष्ट्रीयता के भाव को ओतप्रोत करना है । जिससे आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन समूचे जनपद एवं प्रदेश सहित देश के प्रत्येक घर में तिरंगा झंडा फहराया जा सके । फतेहपुर नगर के उत्तरी एवं दक्षिणी नगर अध्यक्षों की अगुवाई में कार्यक्रम को मूर्त रूप देने हेतु समस्त घरों में तिरंगा झंडा लगाने की हुंकार भरी । गगनभेदी नारों के साथ समस्त चौराहा एवं मार्ग गुंजायमान रहा । युवाओं ने ठाना है कि भाजपा के उक्त अभियान को सफल बनाने के लिए पुरजोर कोशिश की जाएगी । बताया कि आगामी 9 एवम 10 तारीख को फतेहपुर के सभी 23 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी ।
इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रसून तिवारी,जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी,गौरव अग्रहरी,विमलेश पांडे,जिला मंत्री शुभम त्रिपाठी,राजवर्धन सिंह,जिला सोशल मीडिया प्रमुख शिवम ओमर,जिला कार्यसमिति सदस्य अनुभव शुक्ला,रोहित शर्मा, नगर अध्यक्ष किशन शुक्ला,भिटौरा मंडल अध्यक्ष अतीश पटेल ,अभिषेक सैनी,आलोक परिहार,गौरव पाल रोहित अवस्थी, मोहित अवस्थी,शुभम तिवारी,सचिन गुप्ता अनूप मौर्य,ऐश्वर्य, विमल राजपूत,महेंद्र मौर्य,रामेंद्र गुप्ता,आशीष सिंह,यश गुप्ता, प्रांजुल मणि केशरवानी,यश प्रताप सिंह,शिवम गुप्ता,यशस्वी दीक्षित,सचिन विश्वकर्मा,सुमित द्विवेदी,अजीत भदौरिया,रितिक ठाकुर,रुद्र कश्यप,अरविंद पाल,अरुण लोधी,शैलेंद्र विश्वकर्मा, नितिन सिंगर,अंकित दीक्षित,प्रशांत सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
