फतेहपुर । जिला ग्रामोद्योग अधिकारी फतेहपुर श्री राम प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड फतेहपुर द्वारा वित्तपोषित कन्र्शोसियम ऋण योजना (सी०बी०सी०) में लाभान्वित समस्त उद्यमियों/बकायदारों को सूचित किया जाता है कि विभाग द्वारा एक मुश्त समाधान योजना का क्रियान्वन किया जा रहा है । जिसकी अवधि बढ़ाकर 31 दिसम्बर 2022 तक कर दी गयी है । जिसमें ब्याज/दण्ड ब्याज को माफ करते हुए मात्र मूल धन जमा करने का प्राविधान है जो उद्यमी/इकाईयां एक मुश्त समाधान योजना का लाभ लेना चाहते है ।
तत्काल जिला ग्रामोद्योग कार्यालय उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड 06 शेखर सदन आई०टी०आई० रोड निकट पटेल नगर चौराहा फतेहपुर में अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत करें । ताकि आपको उक्त योजना का लाभ अनुमन्य किया जा सके ।
