फतेहपुर । जिला समाज कल्याण अधिकारी फतेहपुर श्री अवनीश कुमार यादव ने बताया कि राजकीय अनुसूचित जाति महिला छात्रावास (डा०बी०आर० अम्बेडकर स्नात्कोत्तर महिला महाविद्यालय कैम्पस) एवं राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालिका) जी०जी०आई० सी० कैम्पस आई०टी०आई० रोड़ फतेहपुर में शैक्षिक सत्र 2022-23 में किया जाना है ।
दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत अनु0 जाति/अनु० जन जाति /सामान्य वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसी छात्रायें जो समाज कल्याण विभाग अथवा कल्याण सेक्टर के अन्य विभाग द्वारा प्रदत्त छात्रवृत्ति योजना में छात्रवृत्ति प्राप्त करने की योग्यता रखते हो, प्रवेश हेतु अर्ह होंगे ।
अतः इच्छुक पात्र नवीन एवं पूर्व आवासित छात्राओं को एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि छात्रावास में रिक्त स्थानों पर प्रवेश हेतु आवेदन पत्रों का वितरण 19 जुलाई से 30 जुलाई 22 तक निर्धारित किया गया था । छात्राओं के परीक्षाफल प्राप्त न होने के कारण उक्त तिथि को 15 अगस्त 2022 तक बढ़ाया जा रहा है । इच्छुक छात्रायें 15 अगस्त 2022 तक पूर्वान्ह 11.00 बजे से अपरान्ह 3.00 बजे तक राजकीय अनुसूचित जाति महिला छात्रावास फतेहपुर में श्रीमती राधा देवी राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालिका) फतेहपुर में श्रीमती राजकली चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से किसी भी कार्यदिवस में छात्रावास कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं ।
आवेदन पत्र को (प्राचार्य/प्रधानाचार्य/संस्था अध्यक्ष) से प्रमाणित करवाते हुये छात्रावास कार्यालय में 15 अगस्त 2022 तक जमा करें ।
उक्त तिथि के पश्चात कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे । जनपदीय समिति के साक्षात्कार के उपरान्त चयनित छात्राओं को छात्रावास में रहने की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जायेगी ।
