फतेहपुर । जनपद में निर्माणधीन सड़कों व गड्ढे मुक्ति सड़को के सम्बंध में बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में उपभोक्ता मामले,खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति जी,की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि शासन मंशा के अनुरूप जनपद निर्माणधीन सड़कों को चरणबद्ध तरीके से सभी मानको को पूरा करते हुए पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण किया जाय । कार्यदायी संस्था सड़कों के निर्माण कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ हर हाल में गुणवत्तापूर्ण पूरा कराना सुनिश्चित करें ।
निर्माण कार्य मे शिथिलता/लापरवाही क्षम्य नही होगी । जिन मार्गों के लिए सड़क निर्माण के बजट स्वीकृत हो गया हैं । नियमानुसार कार्यवाही पूरी करते हुए निर्माण कार्य कराया जाय । जनपद में जिस मार्गो के निर्माण का प्रस्ताव हो गया उनमे नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण करते हुए बजट/टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करते कार्य पूरा किया जाय ।
जनपद में जिन सड़को में निर्माण कार्य चल रहा । प्रगति की बिंदुवार समीक्षा किया । जनपद में जो सड़के गड्ढा युक्त हो गयी उनमे नियमानुसार कार्यवाही करके कार्यदायी संस्था जल्द से जल्द सड़कों को गड्ढा मुक्त कराये जिससे आमजन मानस को आवागमन में समस्या न हो ।
जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने कहा कि मंत्री द्वारा दिये गये निर्देशो/सुझावों को नियमानुसार कार्यवाही कराते हुए सम्बंधित अधिकारी अनुपालन पूर्ण करते हुए अवगत कराये ।
इस अवसर पर विधायक जहानाबाद श्री राजेन्द्र सिंह पटेल, मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी,अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
