– जिन गांवों में टंंकी निर्माण के लिए जमीन का चिन्हांकन नहीं हुआ लेखपाल तुरंत कर दे प्रस्ताव- श्रीमती श्रुति
फतेहपुर । जल जीवन मिशन के फेज 2 व 03 की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि हर घर नल योजनांतर्गत बनने वाली पानी की टंकियों को बनाने के लिए जिन ग्रामो में अभी तक जमीनों का चिन्हांकन नही किया गया है संबंधित उपजिलाधिकारी ग्रामो में भूमि की सूची बनाकर लेखपाल द्वारा भूमि का चिन्हांकन कर प्रस्ताव कराते हुए अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण को रिपोर्ट दे जिससे कि चिन्हांकन भूमि की सूची ऑनलाइन फीड करायी जा सके ।
ताकि हर घर नल योजना में जनपद फतेहपुर की कार्य के प्रगति में रैंकिंग को ऊपर बढ़ाया जा सके ।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में निर्माण कार्य वाली एजेंसी- में0 गायत्री रेमकी व में0 पावर मैक के जनपद में कितने पदाधिकारी कार्यरत है, पद नाम उनके मोबाइल न0 व उनके कार्यालय कहा पर स्थित की रिपोर्ट अधिशासी अभियंता जल निगम ले ले । निर्माण एजेंसी जिलास्तर व तहसील स्तर पर अपने नोडल पदाधिकारी नियुक्त कर दे । जिला समन्वयक निर्माण एजेंसी के कार्यलय का सप्ताह में एक दिन औचक निरीक्षण कराये ।
उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जो जमीन टंकी निर्माण के लिए दी गई वह उपयुक्त जमीन है इसका सत्यापन रिपोर्ट निर्माण एजेंसी से लिखित रूप में निर्माण एजेंसी के सील मोहर के साथ लिया जाय । हर घर जल योजना का कार्य टीम भावना साथ समन्वय बनाकर सभी मानकों को पूरा करते हुए कार्य सम्पन्न कराये । जिससे शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में एक “हर घर नल” योजना से नागरिक लाभान्वित हो सके । योजनांतर्गत जनपद में अभी तक जो भी कार्य हुए है कि बिन्दुवार समीक्षा की और कार्यो में गति लाने के निर्देश सम्बन्धित को दिए ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) श्री विनय कुमार पाठक, उपजिलाधिकारी सदर,उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा बिंदकी,खागा ,अधिशाषी अभियंता पेय जल ग्रामीण,सहायक अभियंता सहित निर्माण एजेंसी के पदाधिकारियों सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे ।
