फतेहपुर । देवमई विकासखंड के मुसाफा ग्राम पंचायत सचिवालय में किसान सम्माननिधि की केवाईसी को लेकर पदाधिकारियो के साथ एक अहम बैठक की गयी । राजेश कुमार देवमई ब्लाक तकनीकी प्रबंधक कृषि विभाग द्वारा किसानों को बारहवी किसान सम्माननिधि को लेकर सचेत किया कि जो किसान की ई- केवाईसी नही करायेगा उसकी मम्मान निधि नही आएगी ।
पदाधिकारियों के साथ मुसाफा सचिवालय में सीएससी सेंटर संचालक रवि किशोर तिवारी ने किसान सम्माननिधि की ई केवाईसी की मुसाफा के मिनी सचिवालय पर आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी जानकारियों से संबंधित एक बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक में कृषि विभाग व ब्लॉक से आए पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को योजना में पात्र व अपात्र से संबंधित मानकों की जानकारी दी । साथ ही सभी से ई-केवाईसी कराने के लिए जानकारी दी । ब्लाक प्रबंधक (कृषि) विभाग राजेश कुमार ने बताया कि किसान सम्मान निधि पाने के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी है । जो किसान यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेगा । उसे भविष्य में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा ।
लाभार्थियों को केवाईसी हेतु जागरूक किया । उन्होंने ने
बताया कि किसान सम्मान निधि में जिन लोगों ने गलत तरीके से इसका लाभ लिया है । इनमें मृतक किसानों से लेकर पेंशनधारक,गलत खाते में धनराशि स्थानांतरण,गलत आधार आदि के मामले शामिल हैं । सूची मिलने के बाद कृषि विभाग ने किसानों को नोटिस जारी करने का काम शुरू कर दिया है । उन्हें नोटिस जारी कर धनराशि जमा करने के लिए कहा जा रहा है । धनराशि जमा न करने पर उनके खिलाफ आरसी जारी की जाएगी । इसके बाद राजस्व के रूप में धनराशि की वसूली की जाएगी ।
बैठक में रामभरोसे, स्वयम सेवक राधे शुक्ला ,ओम प्रकाश अवस्थी सहित तमाम लोग मौजूद रहे । सचिवालय में लगभग 20 किसानों की ई केवाईसी पूरी की गई । ई केवाईसी प्रक्रिया में आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी,आधार कार्ड में रजिस्टर मोबाइल नम्बर यह होना अनिवार्य है ।
