फतेहपुर । जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने आज शुक्रवार को कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय केन्द्र नगर पालिका परिषद सदर का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान गौशाला में 530 गौवंश पाए गए ।

गौशाला परिसर की खाली पड़ी जमीन में नैपियर घास लगवाने के निर्देश सम्बन्धित को दिए । उन्होंने गौशाला परिसर में जल जमाव पाए जाने पर जल निकासी का प्रबंध तत्काल कराने के निर्देश अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सदर को दिए ।

उन्होंने कहा कि गौशाला परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए,रोस्टर बनाकर सफाईकर्मी लगाकर दिन में दो बार साफ सफाई करायी जाए । गौवंश गंदगी में न रहने पाए । गौवंशो को पिलाये जाने वाले पानी की गुणवत्ता को परखा । उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी से गौवंशो के टीकाकरण व पशुओं के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और कहा कि गौवंशो का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण किया जाए एवं गौवंशो के स्वास्थ्य के साथ सेहत का विशेष ध्यान दिया जाए । गौवंशो के हरे चारे ,भूषा, पशु आहार आदि की उपलब्धता की जानकारी ली जो पर्याप्त मात्रा में पाया गया ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री धीरेन्द्र प्रताप,उपजिलाधिकारी सदर श्री नन्द प्रकाश मौर्य,अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सदर श्रीमती मीरा सिंह,पशु चिकित्सा अधिकारी सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे ।
